फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिथिला का कण कण खिला, जमाई राजा राम मिला

विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर में श्रीराम विवाह महोत्सव में गायन प्रस्तुत करती डा. संगीता पंडित। स्रोत मंदिर
विज्ञापन
श्रीराम विवाह पंचमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीसंकट मोचन मंदिर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय भजन सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। काशी के ख्यात कलाकारों ने हनुमान लला के चरणों में भजनांजली अर्पित की। सबसे पहले वाराणसी की डॉ. संगीता पंडित ने बजरंगबली के दरबार में भजन गंगा प्रवाहित की।
विज्ञापन

डॉ. पंडित ने सबसे पहले श्रीराम स्तुति की। उसके बाद झूलत हिंडोल सखी सिया सुकुमारी..., साधो रचना राम बनाई..., राम का गुणगान करिये.. भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ तबले पर पंकज राय, हारमोनियम पंकज शर्मा, बांसुरी पर शनीस ज्ञावली, सह गायन पर निवेदिता श्याम, अलका कुमारी व समयिता पांजा संगत पर रहीं। दूसरी प्रस्तुति डॉ. विजय कपूर के गायन की रही। उन्होंने सबसे पहले राम को देखकर श्री जनक नंदनी..., मिथिला का कण कण खिला, जमाई राजा राम मिला..., मंगल आजु जनकपुर अति मन भावन हे..., जेहने किशोरी मोटी ओहनी विभोर हे... आदि भजनों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान रखा। उनके साथ तबले पर पंकज राय, बांसुरी पर सुधीर गौतम एवं साइड रिदम पर संजय श्रीवास्तव ने संगत किया। तीसरी प्रस्तुति ख्यात गायक डॉ. देवाशीष डे के भजन गायन की रही। उनके साथ तबले पर कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय रहे। संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्रा ने कलाकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर बद्रीनारायण, विश्वनाथ यादव, प्रताप बहादुर सिंह, संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें