फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार : धर्मपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को वाराणसी महानगर के तीन विधानसभा क्षेत्रों दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा की बैठक नदेसर स्थित होटल रिगार्ड में हुई। जबकि कैंट विधानसभा की बैठक महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में हुई। बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि त्रुटिहीन, सत्यापित और प्रामाणिक मतदाता सूची ही लोकतंत्र की नींव है। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां का एसआईआर अभियान देश के लिए उदाहरण बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना और फर्जी मतदाताओं को बाहर करना संगठन की प्राथमिकता है। अभी 10 दिन का समय शेष है। टोलियां बनाकर घर-घर संपर्क करें। 20 दिसंबर तक प्रत्येक बूथ पर उन मतदाताओं की सूची तैयार की जाए। जिन्होंने 2003 का डेटा नहीं भरा है या फॉर्म लेने के बावजूद जमा नहीं किया है। इन सभी फॉर्मों को 25 दिसंबर तक बीएलओ के पास जमा कराया जाए। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें