संकटमोचन संगीत समारोह के आयोजन में रंगत इस बार भी फीकी रहेगी। कोरोना संक्रमण के कारण सिर्फ 50 दर्शकों को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के कोई भी प्रांगण में प्रवेश नहीं कर सकेगा। कलाकारों को भी अपनी आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
संकटमोचन संगीत समारोह को भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही आयोजित कराने की तैयारी है। कलाकार और दर्शकों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। एक मई से होने वाले संगीत समारोह की तैयारियां चल रही हैं।