फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित': बनारस के गंगा घाटों पर पोस्टर चिपकाने वालों पर गिरी गाज

Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गंगा घाटों पर धार्मिक भेदभाव वाले पोस्टर चिपकाने वालों पर गाज गिर गई है। सूत्रों के अनुसार घाट पर पोस्टर चिपकाने वालों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 
विज्ञापन
घाटों पर लगाए गए थे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गंगा घाटों पर धार्मिक भेदभाव वाले पोस्टर चिपकाने वालों पर गाज गिर गई है। सूत्रों के अनुसार घाट पर पोस्टर चिपकाने वालों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। देर रात तक इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा। शहर भर में विरोध के स्वर मुखर होने के बाद आनन-फानन में संगठन पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को गंगा घाट पर पोस्टर चिपकाने वालों को उनके पद से हटा दिया गया है। बृहस्पतिवार को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अस्सी से लेकर पंचगंगा घाट तक पोस्टर लगाए थे। पोस्टर में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात कही गई थी।

विहिप के पदाधिकारियों ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
इस मामले में जब विहिप के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। एक पदाधिकारी ने कहा कि बिना किसी कार्यक्रम के इस तरह का आयोजन अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिन लोगों ने यह हरकत की है वह अब संगठन का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस के गंगा घाटों पर विवादित पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, अपर पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें