फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहीं हिंसा के खिलाफ उद्यमियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचारों पर नाराजगी जताई गई। धार्मिक स्थलों के विध्वंस की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उद्यमियों ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भारत सरकार से बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं नरसंहार के विरुद्ध कड़ा और प्रभावी रुख अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया एवं कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र लालवानी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार के साथ त्वरित कूटनीतिक संवाद स्थापित करने, अल्पसंख्यक हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने व दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की गई। कार्यकारिणी बैठक में नीरज पारिख, राजेश वर्मा, अवधेश गुप्ता, अनुपम देवा, प्रशांत अग्रवाल, मनीष कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें