फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रुद्राक्ष में उद्यमियों का मंथन, मिनी औद्योगिक आस्थान विकसित होने से थमेगा पलायन 

Wed, 28 Jul 2021 11:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंगलवार शाम सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। जहां उद्यमियों ने पूर्वांचल में औद्योगिक को लेकर चर्चा की।
 
विज्ञापन
औद्योगिक विकास की भूमिका के गोष्ठी में बोलते आरके चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में औद्योगिक आस्थान की कमी और पड़ोस के राज्यों की ज्यादा आकर्षक औद्योगिक नीति के कारण पूर्वांचल के उद्यमी और प्रवासी रुख कर रहे हैं। यदि पूर्वांचल में ग्राम पंचायत स्तर पर मिनी औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाए तो प्रवासियों का पलायन थमेगा। यह बातें मंगलवार शाम सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित संगोष्ठी में उद्यमियों ने कहीं।

विज्ञापन


पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की संभावनाएं एवं आईआईए की भूमिका विषयक संगोष्ठी में उद्यमियों ने खुलकर अपनी बात रखी। पूर्वांचल भर से जुटे उद्यमियों ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी पर मिलने वाली छूट की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किए जाने के साथ-साथ विद्युत विभाग के पोर्टल को ठीक करने की जरूरत है। निवेश मित्र पोर्टल को भी अपडेट करने की आवश्यकता है, क्योंकि इस पोर्टल पर 72 घंटे वाली योजना भी पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड घोषित किया जाए। 

डीएम-कमिश्नर बोले- समस्याओं का होगा समाधान
आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने पूर्वांचल में ग्राम पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाने व पास पड़ोस के राज्यों के समकक्ष किए जाने की मांग की। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने उद्यमियों को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों की समस्या का निवारण समय पर हो तो प्रदेश के औद्योगिक विकास को पंख लग जाए। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत राजेश भाटिया, संचालन अनिल जाजोदिया और धन्यवाद ज्ञापित नीरज पारीख ने किया। 

उत्कृष्ट कार्य के लिए उद्यमी सम्मानित 
आईआईए में उत्कृष्ट कार्य के लिए नीरज पारीख, दीपक बजाज, राहुल मेहता, प्रशांत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, यूआर सिंह, बृजेश कुमार यादव, बशिष्ट सिंह यादव, मोहन दास अग्रवाल को सम्मानित किया गया। अनुपम देवा, ओपी बदलानी, दयाशंकर मिश्रा, प्रेम मिश्रा, श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल आदि रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें