। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीड़ा संघ की ओर से लहरतारा स्थित रेलवे मैदान में चल रहे अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग के बीच सोमवार को खेला गया, जिसे इंजीनियरिंग विभाग ने 11 रनों से जीत लिया।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार सहायक यांत्रिक इंजीनियर प्रदीप सिंह को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार परिचालन के गौरव को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार यांत्रिक के शैलेश कुमार को दिया गया। फाइनल मैच में इंजीनियरिंग विभाग के सुभाष यादव को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
डीआरएम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
टी 20 क्रिकेट के साथ अंतर विभागीय वालीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रामाश्रय पांडेय द्वारा किया गया। वालीबाल प्रतियोगिता में परिचालन विभाग की टीम विजेता और रेलवे सुरक्षा बल की टीम उपविजेता रही। जबकि बैडमिंटन में प्रशासन की टीम विजेता और इंजीनियरिंग विभाग की टीम उपविजेता रही। रेलवे अधिकारियों में ज्ञानेश त्रिपाठी, राकेश रंजन, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अलोक केशरवानी, अनिल कुमार श्रीवास्तव और समीर पॉल के साथ सभी टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।