फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः चांदपुर में नालों से हटाया नगर निगम ने अतिक्रमण, रामापुरा से सात पशु जब्त

Fri, 27 Aug 2021 03:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आए दिन जनता की समस्याओं को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में नालों से अतिक्रमण हटवाया गया। उधर नदेसर तालाब से अतिक्रमण हटवाने के बाद दिन भर सफाई कार्य चला।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण और अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई अतिक्रमण तोड़े गए। इसके अलावा सात पशुओं को जब्त किया गया। नगर निगम ने मोढ़ैला, चांदपुर और कलेक्ट्री फार्म इलाके में अतिक्रमण हटवाया। यहां नालों पर अतिक्रमण किया गया था। जिसके चलते सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां सफाई नहीं होने से क्षेत्र में जलजमाव की समस्या है। आए दिन जनता की समस्याओं को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में नालों से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन


उधर नदेसर तालाब से अतिक्रमण हटवाने के बाद दिन भर सफाई कार्य चला। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दशाश्वमेध के देवकी नंदन खत्री हवेली रामापुरा के आस पास चल रहे अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सात पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया।


शराब की दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं
कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका ककरहवा गांव में शराब की दुकान खोले जाने की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने विरोध मार्च निकालकर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा का घेराव किया। वहीं ग्रामीणों ने इसके विरोध में जिलाधिकारी को पत्रक भेजा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि शराब की दुकान गांव के बीच में खोली जा रही है। जहां पर प्राथमिक विद्यालय, चौरा माता का मंदिर व डीह बाबा का मंदिर है। शराब दुकान खुलने पर अपराधी प्रवृत्त के लोगों का जमावड़ा होगा। वहीं महिलाओं का कहना था कि शराब का ठेका गांव में नहीं खुलने देंगे। महिलाएं आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथ में तख्तियां लेकर चल रहीं थीं। इस मामले में आबकारी इंस्पेक्टर विष्णु प्रताप कहा कि अनुज्ञापी द्वारा बताया गया है कि बस्ती से बाहर दुकान खोली जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें