फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अतिक्रमण से लगा अर्दली बाजार में जाम, दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने जांच के बाद कैंट थाने में आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में उपनिरीक्षक सत्यम यादव ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि ‘अग्रवाल स्पोर्ट’ नामक दुकान के बाहर खेल सामग्री जैसे बैट, स्टंप और बैग सड़क तक लटकाकर रखे गए थे, जिससे मुख्य मार्ग संकरा हो गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुकानदार से अनुमति एवं लोहे के एंगल लगाने के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें