वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में काम कर चुके एक कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने की शिकायत कुलपति समेत अन्य अधिकारियों से की है। कर्मचारी ने विश्वविद्यालय के साथ ही मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। सीएम पोर्टल समेत अन्य माध्यमों से शिकायत करने के साथ ही अपना वीडियो जारी कर सुनील यादव ने बताया कि वह 11 साल से ट्रॉमा सेंटर में केयरटेकर की जिम्मेदारी निभा रहा था।
सुनील यादव का आरोप है कि पिछले महीने व्यवस्था में बदलाव के बाद से ही अधिकारी उसे जानबूझकर परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सेवा करने के बाद अब नौकरी से निकाल दिए जाने से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। सुनील ने कुलपति समेत अन्य अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।