फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! : सात साल से दो विभागों से सैलरी उठा रही थी एक कर्मचारी, हैरान करने वाला है मामला; जारी की गई नोटिस

Thu, 19 Dec 2024 03:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : यह मामला चिरईगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत बभनपुरा से जुड़ा हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महिला कर्मचारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जारी की नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बुधवार को चिरईगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत बभनपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना सिंह को नोटिस जारी किया है। कल्पना सिंह चंदौली जिले के लल्लन तिवारी महाविद्यालय में सात साल से पढ़ा रही थीं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में भी काम कर रही थीं। साथ ही मानदेय भी ले रही थीं।

विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही कल्पना सिंह के खिलाफ शिकायत हुई थी कि वह चंदौली के एक महाविद्यालय में अध्यापन का भी काम कर रही हैं। शिकायत के आधार पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चिरईगांव और उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी से जांच कराई गई। 

जांच में सामने आया कि चंदौली के महुअर कला स्थित लल्लन तिवारी महाविद्यालय में 23 अगस्त 2017 से अध्यापन कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय और अन्य सुविधाओं का भी लाभ भी ले रही थीं। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें