फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए कर्मचारी मुखर

Sat, 10 Sep 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ राज्य कर्मचारियों का तेवर बरकरार है। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने अपने-अपने संगठनों के बैनर तले आंदोलन किया। धरना और सभा कर सरकार की नीतियों की आलोचना की। आंदोलन का असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखा। फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जबकि पंचायत राज सेवा परिषद के जुड़े कर्मचारियों ने पंचायती राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग से अलग करने की मांग को लेकर बाइक जुलूस निकाला। उधर, उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट, कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति समेत 13 सूत्रीय मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन



डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय दुर्गाकुंड पर धरना दिया गया। फार्मासिस्टों ने धरना-प्रदर्शन कर सातवें वेतन आयोग की सिफारिश, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर पद सृजन, संवर्ग के पुनर्गठन, एसीपी का निर्धारण समेत 11 सूत्री मांगों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि महानिदेशालय द्वारा फार्मासिस्टों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। एसोसिएशन के मंत्री अभिजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा पद सृजन किए जाने के उद्देश्यों का भी हनन हो रहा है। उन्होंने ये भी मांग की कि साल 2005 के बाद नियुक्त फार्मासिस्टों को पुरानी पेंशन व्यवस्था के अनुसार पेंशन का लाभ दिया जाए।


पंचायत राज सेवा परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को कामकाज ठप कर कचहरी से बाइक जुलूस निकाला। परिषद के लोगों का कहना है कि ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से पंचायती राज विभाग को मुक्त करा कर दोनों विभागों के बीच समन्वय बनाया जाए। सहायक विकास अधिकारी पर खंड विकास अधिकारी का नियंत्रण खत्म किया जाए। ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत के कार्य से हटाया जाए। परिषद के अध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि दस सितंबर को मंत्री, विधायक और एमएलसी को पत्रक सौंपा जाएगा। वहीं, कामकाज ठप रहने से जनता को परेशानी हुई। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने भी काम ठप रखा।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट, कर्मचारी संघ वेतन विसंगति समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह और मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन और तेज होगा। इसी तरह सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया 29 सितंबर को विधान सभा के समक्ष धरना देगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना जैद अहमद अंसारी ने कहा तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें