फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्पतालों की इमरजेंसी फुल, तीन दर्शनार्थियों की तबीयत बिगड़ी; जिला अस्पताल में एक की मौत

Wed, 12 Jun 2024 10:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बुधवार को हृदय रोग, फिजिशियन, बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक रही। इसमें ज्यादातर लोग मौसमी बीमारी वाले पहुंचे। 
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और लू का असर आम जनता की सेहत पर पड़ने लगा है। तापमान में पांच दिन से लगातार बढ़ोतरी जारी है। अस्पतालों की इमरजेंसी फुल हो गई है। अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, चक्कर और बेहोशी वाले हैं। बुधवार को काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए तीन दर्शनार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


आननफानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी लाकर उपचार किया गया। उधर, जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए एक मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा अस्पतालों की इमरजेंसी में 100 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया।

विज्ञापन


एसआईसी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज पहुंचे जबकि पिछले 24 घंटे में इमरजेंसी में 80 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें से उल्टी, दस्त, चक्कर आने से परेशान 30 मरीजों को भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को 70 से अधिक मरीज पहुंचे, जिसमें चक्कर आने, बेहोशी, बेचैनी, पेट दर्द की शिकायत वाले 20 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया। अस्पताल में सिरदर्द, बेचैनी की समस्या लेकर आए गाजीपुर निवासी 70 वर्षीय मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें