फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Landing: विमान में बीएसएफ इंस्पेक्टर की तबीयत खराब, बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 27 Jul 2022 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

स्पाइस जेट के विमान में सवार बीएसएफ इंस्पेक्टर की जब अचानक तबीयत खराब हो गई तो विमान की इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी। विमान को आपात स्थिति में वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन
spice jet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से अमृतसर जा रहे स्पाइस जेट के विमान में सवार बीएसएफ इंस्पेक्टर की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए विमान को आपात स्थिति में बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर 12.10 बजे विमान ने उड़ान भरी। स्पाइसजेट के विमान एसजी 3723 ने सुबह 49 यात्रियों को लेकर पटना से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


विमान में सवार बीएसएफ इंस्पेक्टर प्रियरंजन (40) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। क्रू मेंबरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर विमान को सुबह 10.45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर अकस्मात उतारना पड़ा। चिकित्सकों ने यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर कर दिया। एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर सुजीत सिंह ने बताया कि यात्री पटना के रामकृष्ण नगर का निवासी है। उसकी स्थिति सामान्य है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि यात्री को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें