फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजमगढ़ में 16.30 करोड़ से 329 मजरों का विद्युतीकरण, 292 में काम पूरे; दिए जा चुके हैं 2404 नए कनेक्शन

Sun, 26 Apr 2026 05:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जोन के 329 चयनित अविद्युतीकृत मजरों में से 292 का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और 2404 नए कनेक्शन दिए गए हैं। शेष 37 मजरों में कार्य जारी है, जिसे मई अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। योजना के तहत ट्रांसफार्मर, खंभे और एबीसी केबल लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू की गई है।
विज्ञापन
चयनित अविद्युतीकृत 329 मजरों में से 292 मजरों में काम पूरा हो चुका है। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: जोन की चारों सर्किल में चयनित अविद्युतीकृत 329 मजरों में से 292 मजरों में काम पूरा हो चुका है। 2404 नए कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। शेष बचे 37 मजरों में मई के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समय के साथ ही आबादी बढ़ रही है लोग गांव या शहर से बाहर तेजी से मकान बन रहे और मजरे बन रहे हैं। ऐसे नए अविद्युतीकृत मजरों का विद्युतीकरण करने के लिए बिजली निगम की तरफ से बीते वर्ष मजरों का चयन किया गया था। 

विज्ञापन


मुख्य अभियंता इंजी. रामबाबू ने बताया कि आजमगढ़ की चारों सर्किल में कुल 329 मजरे चयनित किए गए हैं। इन मजरों में बने घरों तक एबीसी केबल, खंभा और ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली पहुंचाने के लिए 16.30 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसमें आजमगढ़ में नौ, मऊ में एक और बलिया में 6.30 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण का कार्य कराया जाना है और 3200 नए कनेक्शन देने का लक्ष्य है। 

कार्ययोजना की मंजूरी मिलने के बाद नए मजरों को विद्युतीकृत करने का का चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 329 मजरों के सापेक्ष 292 मजरों में विद्युतीकरण कर 2404 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इन मजरों में अब खंभा, पोल के सहारे बिजली की आपूर्ति की शुरू हो चुकी है। बचे 37 मजरों में काम चल रहा है मई तक उनका भी विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

25 केवीए के 257 ट्रांसफार्मर लगे
मुख्य अभियंता ने बताया कि 292 विद्युतीकृत मजरों में 25 केवीए का 257 ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा चुका है। इसके अलावा सात हजार खंभे और 200 सर्किट किमी एबीसी केबल खींची जा चुकी है। अन्य मजरों में केबल और खंभों को लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

जोन में 329 अविद्युतीकृत मजरों को चयनित किया गया था। इनमें से 292 मजरों का विद्युतीकरण कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अन्य मजरों में काम चल रहा है। इसे भी मई के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। - इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता आजमगढ़ मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें