फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे बाधित रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सारनाथ के बुद्धा सिटी कॉलोनी में बुधवार को दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह दस बजे गई बिजली रात नौ बजे के बाद आई। इसके कारण लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के मुताबिक कॉलोनी में बुधवार को सीवर पाइप बिछाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान भूमिगत बिजली केबिल क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे अवर अभियंता कुंदन सिंह ने फाल्ट लोकेटर मंगवाकर गड़बड़ी की खोज शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गड़बड़ी को दूरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ। मरम्मत के बाद रात लगभग नौ बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। एक्सईएन एके सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें