जौनपुर। शनिवार को शहर के 15 मोहल्लों की बत्ती चार घंटे गुल रही। कारण बिजली निगम की ओर से बिजली के तारों के पास स्थित पेड़ों की डालियों की छटाई की जा रही थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लेकिन अपराह्न दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शहरवासियों को निर्बाध रुप से बिजली मिल सके। इसके लिए बिजली निगम की ओर से तारों के पास स्थित पेड़ों की डालियों की छटाई का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को शहर के फीडर नंबर एक और चार के क्षेत्र में पेड़ों की डालियों की छटाई का कार्य किया गया। यह कार्य सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक किया गया। जिससे उक्त समय तक पुलिस लाइन, वाजिदपुर तिराहा, यूपी सिंह, भगौती कालोनी, मियांपुर, सिविल लाइन सहित 15 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
- शहरवासियों को निर्बाध रुप से बिजली मिल सके। इसके लिए बिजली के तारों के पास स्थित पेड़ों की डालियों की छंटाई की जा रही है। जिसके तहत शनिवार को फीडर नंबर एक व चार में चार घंटे बिजली के तारों के पास स्थिति पेड़ों की डालियों की छंटाई की गई। यह कार्य सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। - नजम अहमद, एक्सईन, विद्युत वितरण खंड तृतीय