ग्रामीण आलोक, पप्पू, तबरेज, शाह आलम फराही, प्रदीप यादव, अजय, विनोद और जावेद आलम फराही ने बताया कि फरिहा फीडर की समस्या वर्षों पुरानी है। हर साल गर्मी के मौसम में सबसे पहले इसी फीडर की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन मिलता है। उनका कहना है कि बिजली आने पर भी बार-बार ट्रिपिंग होने से घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है।
इस संबंध में मोहम्मदपुर विद्युत उपखंड के एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने बताया कि रोस्टिंग और बढ़ते तापमान के कारण बिजली पर लोड काफी बढ़ गया है। इसी वजह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है और ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।