फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में तापमान 40 डिग्री: दोपहर में सड़कें सूनी, उमस से लोग बेहाल; दिन भर बादलों की लगी रही आवाजाही

Sun, 28 Jun 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

UP Weather: जौनपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और भीषण उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस के कारण लोग बेहाल रहे और बिजली की मांग भी बढ़ गई।
विज्ञापन
वीरान पड़ा बदलापुर का बस अड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में सड़कें सूनी रहीं। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बादलों की आवाजाही से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ दिखाई दिया, जहां दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम रही।

विज्ञापन


तेज धूप के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लोग सिर से पैर तक शरीर को ढंककर घरों से निकलते देखे गए। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की धूप से बचने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।तेज धूप के कारण लोग दिनभर सड़क पर झुलसते रहे। बाजारों में भी दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है अभी रविवार तक मौसम इसी तरह रहेगा। सोमवार से कुछ बदलाव की संभावना दिख रही है।

बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों के साथ बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही कहा है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। जरूरी होने पर पर्याप्त पानी पीकर तथा शरीर को पूरी तरह ढककर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन

5 दिन से फुंका है बंधवा बाजार का ट्रांसफाॅर्मर
मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले बंधवा बाजार के लोगों को इस भीषण उमस में भारी बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।पुरानी बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण पूरी तरह से अंधेरा पसरा हुआ है। आरोप है कि पिछले पांच दिनों से बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने का केवल दावा कर रहे हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। एसडीओ आदित्य मार्कंडेय ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में खराबी है जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें