फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी में सर्दी में गर्मी जैसी बिजली खपत, ट्रिपिंग की भी बढ़ गई समस्या; अधिकारी बता रहे ये बड़ी वजह

Fri, 26 Dec 2025 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली खपत भी बढ़ गई है। ऐसे में शहर में ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। दिसंबर में 500 मेगावाट हर दिन की जरूरत होती है, जबकि आंकड़ा 550 के पार तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
बढ़ी बिजली खबत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में तो बेहतर बिजली आपूर्ति की समस्या रहती ही है, अब ठंड में भी आपूर्ति की व्यवस्था के बेपटरी होने से चुनौती बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि पिछले छह दिन से जिले में बिजली खपत का लोड इतना बढ़ गया है, जैसे गर्मी के मौसम में देखने को मिलता है। औसतन दिसंबर के महीने में 500 मेगावाट हर दिन की खपत होती है। इस समय आंकड़ा इससे 50 मेगावाट से भी अधिक हो गया है। इस वजह से शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


जिस तरह से दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है, उससे घरों में हीटर, ब्लोअर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बढ़ गया है। आम तौर पर दिसंबर के महीने में 450 से 500 मेगावाट तक बिजली की खपत होती है, लेकिन पिछले छह दिन से यह लगातार बढ़ रही है। 2024 में दिसंबर के महीने में 20 से अधिक दिन 400 से 450 मेगावाट आपूर्ति थी, लेकिन इस साल यह आंकड़ा 450 से बढ़कर 550 मेगावाट तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें; Cyber Fraud: फर्जी बीएसए बनकर लाखों की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, पैसा मिलते ही नंबर करता था ब्लॉक
विज्ञापन


वैसे भी काशी में बिजली आपूर्ति की बात जब भी बैठकों में होती है, तो अधिकारियों की ओर से कटौती मुक्त होने की बात कही जाती है। इधर, आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लहरतारा इलाके के महेशपुर, भिटारी से लेकर कंदवा, कंचनपुर, भगवानपुर आदि इलाकों में पिछले दो-तीन दिन से फाल्ट बढ़ने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपकेंद्रों पर फोन करने पर कभी तार के ढीले होने को समस्या बताया जा रहा है, तो कहीं मेन सप्लाई बंद होने को वजह बताया जा रहा है। कंदवा और भगवानपुर कालोनी में दो दिन से बिजली की आवाजाही बनी हुई है।

विज्ञापन

ये भी जानें

वर्ष दिसंबर नवंबर अक्तूबर सितंबर
2024 536 485 680 788
2025 560 450 561 826

क्या बोले अधिकारी
सर्दी में अधिकांश जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बढ़ जाता है। बिजली की खपत बढ़ने की यही बड़ी वजह है। जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेंद्रों से जुड़े अधिकारियों को मॉनीटरिंग करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। -राकेश कुमार, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें