फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Bus Service: गोरखपुर, बलिया सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, आसान होगा सफर

Sun, 08 Feb 2026 01:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी से गोरखपुर, बलिया समेत चार शहरों में जाना आसान हो जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। नई तकनीक के जरिये एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : GreenCell Mobility
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड जल्द ही वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और मऊ को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रथम चरण में 21 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को उतारने की तैयारी है, जो न केवल शोर और प्रदूषण मुक्त होंगी, बल्कि यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी का आरामदायक सफर भी कराएंगी।

इन बसों को नई तकनीक के जरिये एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। पहले चरण की शुरुआत के तहत बलिया डिपो से 10 और आजमगढ़ से 11 बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें लगभग 200 से 250 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी, जिससे अंतर-जनपदीय कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी।

इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों की पहली पसंद बन रही हैं। ये बसें प्रदूषण मुक्त होने के साथ ही सुविधाजनक भी हैं। चार जिलों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। - परशुराम उपाध्याय, एमडी, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें