फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप कांड: शुभम जायसवाल का सहयोगी अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल समेत पांच गिरफ्तार, तीन पर 25-25 हजार का इनाम

Sun, 08 Feb 2026 01:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कोडीन कफ सिरप मामले में सरगना शुभम जायसवाल का मुख्य सहयोगी अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल समेत पांच अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर लिंक रोड से गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट की एसआईटी ने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पांच सहयोगियों दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल, अंकुश सिंह, घनश्याम और अभिनव कुमार यादव को रविवार की सुबह भोरसर लिंक रोड मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

दिवेश, अमित, अंकुश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे थे। सब नेपाल भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया कि वे नेपाल भागने की योजना बना चुके थे। नेपाली करेंसी का इंतजाम भी कर लिया था। आरोपियों के पास से विदेशी मुद्रा से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकद और लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह ने रांची की शैली ट्रेडर्स के जरिये करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फार्मा कंपनियों से कफ सिरप की सप्लाई दिखाकर उसे अवैध तरीके से अलग-अलग राज्यों में साथ ही बांग्लादेश भेजा गया। कागजों में दवा की वैध बिक्री दिखाई जाती थी लेकिन हकीकत में यह सिरप नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें