फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिसंबर तक अपडेट की जाएगी एमएलसी चुनाव की मतदान सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने आयुक्त सभागार में वाराणसी खंड की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची अपडेट करने को लेकर बैठक की। इसकी सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन एक अक्तूबर 2019 को होगा। वोटर लिस्ट में नाम पंजीकरण फार्म 18 व 19 पर दावा छह नवंबर और आपत्तियां 23 नवंबर 2019 तक प्राप्त की जाएंगी। 30 दिसंबर 2019 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही शामिल हैं। नामावली में पंजीकरण के लिए एक नवंबर तक कम से कम तीन वर्ष पूर्व स्नातक हो और निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि पारदर्शिता के साथ अधिक से अधिक अर्ह स्नातक व शिक्षकों का पंजीकरण कराकर शुद्ध व पूर्ण वोटर लिस्ट तैयार की जाए।
सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई तीन को
वाराणसी। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे तीन अक्टूबर गुरुवार को सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस वाराणसी में महिला सुनवाई करेंगी। यदि कोई महिला किसी के द्वारा उत्पीड़ित या प्रताड़ित की गई है तो वह इस दिन सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य के समक्ष अपना प्रकरण रख सकती है। बैठक में आयोग को पूर्व प्राप्त प्रकरणों पर महिलाओं की सुनवाई व विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें