फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टहनी से वार कर बुजुर्ग की ली जान, शराब मांगने को लेकर हुई थी बहस; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 08:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: देवचंदपुर में शराब पीने को लेकर रामनरेश और जितेंद्र में पहले बहस हुई उसके बाद मारपीट होने लगी। जितेंद्र ने पेड़ की टहनी से रामनरेश को तब तक मारता रहा जब तक वह मर नहीं गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव स्थित देवचंदपुर गांव में शराब मांगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने एक बुजुर्ग पर शीशम की टहनी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़ागांव थाने की पुलिस ने गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


देवचंदपुर गांव निवासी रामनरेश (70) अपने घर पर अकेले रहकर खेती करते हैं। पत्नी की दो दशक पहले मौत हो गई थी। पुत्र अरुण कुमार सिंह और विजय शंकर सिंह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रामनरेश अपने घर पर शराब पी रहे थे। उनके पास बैठकर गांव का जितेंद्र राय ऊर्फ बब्बू भी शराब पी रहा था। रामनरेश शराब पी चुके थे। जितेंद्र राय उनसे और शराब मांगने लगा तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। 

आरोप है कि नाराज होकर जितेंद्र ने रामनरेश पर शीशम की टहनी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग के दोनों पुत्रों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें