फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने तीन लोगों को उठाया

Sun, 08 Aug 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, एडिशनल एसपी नीरज पांडेय, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने पीड़ित बच्ची और पीड़ित परिजनों से बातचीत की।  पीड़िता के अनुसार रात में दादी के पास सोई हुई थी कि एक आदमी मुंह दबाकर उठा ले गया। 
विज्ञापन
फूलपुर थाने की पुलिस और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाबत पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, एडिशनल एसपी नीरज पांडेय, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने पीड़ित बच्ची और पीड़ित परिजनों से बातचीत की। पीड़िता के अनुसार रात में दादी के पास सोई हुई थी कि एक आदमी मुंह दबाकर उठा ले गया। घर के पीछे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

घटना की सूचना रात में ही दादी सहित अन्य परिजनों को दी। रात में ही घायल बच्ची को लेकर परिजन आननफानन अस्पताल भागे और डायल-112 को सूचना दी। मौके पर फूलपुर थाने की पुलिस और फारेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फूलपुर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें