फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शुक्रवार सुबह से शहर में लाखों लोग एक दम इंटरनेट से हो गए थे दूर, जानें कैसे

Sun, 22 Dec 2019 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इंटरनेट - फोटो : Social media
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन काननू को लेकर शुक्रवार को हुए बवाल के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इस दौरान करीब आठ लाख से ज्यादा लोगों के मोबाइल, कंप्यूटर बिल्कुल इंटरनेट से अछूते हो गए थे। करीब 48 घंटे बाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बहाल कराई है।

विज्ञापन


जिले में बीएसएनएल के साथ ही वोडाफोन, एयरटेल, जियो, तिकोना को मिलाकर करीब आठ लाख उपभोक्ता हैं। इसमें सबसे अधिक तो बीएसएनएल के सवा पांच लाख मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग करने वाले शामिल हैं।

नागरिकता काननू को लेकर हुए बवाल के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने से शहर में व्यापार पर भी काफी प्रभाव पड़ा। दो दिन इंटरनेट बंद होने से बनारस में 200 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनलाइन लेन-देन न होने से पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी कही जाने वाली दालमंडी, गोला दीनानाथ, विशेश्वरगंज से लेकर इलेक्ट्रानिक मंडी कोदई चौकी, आटोमोबाइल सेक्टर, चौक स्थित साड़ी गद्दी से लेकर सराफा कारोबार और रियल इस्टेट, पर्यटन, होटल, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, आनलाइन फूड कंपनी, टैक्सी कैब सहित निजी अस्पतालों आदि का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें