फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: इंडिगो की आठ उड़ानें रद्द, 14 का हुआ संचालन; लगातार कैंसिलेशन से यात्रियों में नाराजगी

Wed, 10 Dec 2025 01:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल कारणों के चलते विमान सेवा बाधित हुई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों में इसको लेकर नाराजगी रही।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की आठ उड़ानें रद्द हो गई। हालांकि 14 उड़ानों का संचालन हुआ। ऑपरेशनल कारणों के चलते विमान सेवा बाधित होने से एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य शहरों के बीच लगातार कैंसिलेशन के कारण यात्रियों में नाराजगी रही।

विज्ञापन


इंडिगो की बाबतपुर एयरपोर्ट से 22 उड़ानें संचालित होती हैं। उधर, फ्लाइट कैंसिल होने से कई यात्री अन्य उड़ानों में समायोजन और रिफंड को लेकर पूरे दिन परेशान रहे। 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि 6ई 6742 वाराणसी-दिल्ली सुबह 6.40 बजे, 6ई 507 वाराणसी-कोलकाता 11.55 बजे, 6ई 2321 वाराणसी-दिल्ली दोपहर 1 बजे, 6ई 432 वाराणसी-हैदराबाद शाम 7 बजे, 6ई 499 वाराणसी-बंगलूरू रात 8.10 बजे, 6ई 6570 वाराणसी-मुंबई रात 8.20 बजे, 6ई 2231 वाराणसी-दिल्ली रात 10.35 बजे और 6ई 353 वाराणसी-बंगलूरू रात 11:40 बजे रद्द रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें