फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: SIR की निगरानी...आठ ईआरओ और 54 एईआरओ तैनात, पढ़ लें ये निर्देश; ऑनलाइन की भी सुविधा

Sun, 23 Nov 2025 01:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएलओ हर व्यक्ति के लिए दो फॉर्म देंगे। दोनों फाॅर्म पर पासपोर्ट साइज तस्वीर लगानी है। दोनों फॉर्म पर सदस्य के हस्ताक्षर होंगे। एक फॉर्म बीएलओ साथ ले जाएंगे, एक फॉर्म आपके पास रहेगा। आपके पास रहने वाले फॉर्म पर बीएलओ के हस्ताक्षर होंगे। 
विज्ञापन
एसआईआर का फाॅर्म भरतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एसआईआर की निगरानी करने के लिए आठों विधानसभा के लिए आठ ईआरओ और 54 एईआरओ तैनात किए हैं। आठों विधानसभा के बीआरसी सेंटर 15 बीआरसी ऑपरेटर रखे गए हैं। जो एसआईआर फाॅर्म से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे। एसआईआर फाॅर्म न मिले तो बीएलओ से तत्काल संपर्क करें। 

विज्ञापन


जिले में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर मतदाताओं की चिंता को दूर करने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गणना प्रपत्रों को घर-घर पहुंचकर ऑफलाइन भरवाया जा रहा है। यदि किसी को दिक्कत आती है तो उनके लिए ऑनलाइन विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध हैं। 

बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। लोगों को आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फाॅर्म भरने की प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे सभी मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 
विज्ञापन


बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वह प्रत्येक मतदाता का फॉर्म भरवाकर उसे चार दिसंबर तक जमा करवा लें। किसी मतदाता को अब तक प्रपत्र नहीं मिला है वो संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। प्रत्येक मतदाता को एसआईआर फॉर्म भरना अनिवार्य है। 

एसआईआर : ओटीपी मांगे तो तुरंत दें पुलिस को सूचना
साइबर जालसाज इस समय एसआईआर का फॉर्म भरवाने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। इस तरह के मामले साइबर सेल के पास पहुंच रहे हैं। एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने अपील की है कि इस तरह की कॉल आए या फिर ओटीपी मांगी जाए तो सतर्क हो जाएं। किसी से कुछ भी साझा करने से बचें एसीपी विदुष सक्सेना ने कहा कि एसआईआर में ओटीपी की डिमांड नहीं की जाती है। सिर्फ एक फॉर्म भरवाया जाता है, जिसमें आधार कार्ड की डिटेल और अन्य जानकारी भरवाई जाती है। अनजान नंबर से कॉल आए और ओटीपी मांगे तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर रिपोर्ट करें। 
विज्ञापन

एक नजर सूची पर
क्षेत्र ईआरओ  
पिंडरा एसडीएम पिंडरा
अजगरा डिप्टी कलेक्टर राजस्व
शिवपुर एसडीएम सदर
रोहनिया अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
उत्तरी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी 
दक्षिणी अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय 
कैंट अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम
सेवापुरी एसडीएम राजातालाब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें