माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : संवाद
पिता का कहना था कि उनका बेटा पुलिस की कस्टडी में था। रविवार की सुबह उसका बेल्ट मफलर और आधार कार्ड चकवा महाबीर मंदिर स्थित तालाब पर दिखाई दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन भी सूचना मिलने पर तालाब के पास जा पहुंचे और युवक के शव की तलाश शुरू कर दी गई। घंटों मशक्कत के बाद उस शव तालाब से बरामद हुआ।
देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत युवक किसी युवती को भगाकर ले जाने का आरोपी था। पिता ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।