फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमक उठे ईदगाह और मस्जिद 

Tue, 05 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 ईद को बस अब एक ही दिन रह गया है। ऐसे में जहां घर से लेकर बाजार तक जबरदस्त रौनक छाई हुई है। वहीं ईदगाह और मस्जिद भी पूरी तरह से चमक उठे हैं। ईद के दिन यहां जर्रे-जर्रे में नूरानी रंग बरसेगा। सैकड़ों लोग जब एक साथ सिजदे में झुकेंगे उस वक्त ईदगाहों और मस्जिदों का मंजर भी जुदा होगा।
विज्ञापन



ईद छह या सात जुलाई को पड़ेगी। इस लिहाज से शहर के तमाम ईदगाहों में ईद की नमाज को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शहर में करीब दर्जन भर से अधिक ईदगाह हैं। विद्यापीठ ईदगाह, ईदगाह बजरडीहा, ईदगाह मंडुवाडीह, ईदगाह नरिया, ईदगाह पुलकोहना आदि में ईद की नमाज होनी है। ईदगाहों के साथ-साथ शहर की प्रमुख मस्जिदों में भी तकरीबन तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ज्ञानवापी मस्जिद, जामा मस्जिद नदेसर, आलमगीर मस्जिद धरहरा, ढाई कंगूरा मस्जिद जेरगुलेर, मस्जिद लंगड़ा हाफिज नई सड़क आदि मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए खास भीड़ होती है।


उत्तरी ककरमत्ता स्थित नदीम अख्तर एडवोकेट के आवास पर शबीने का कार्यक्रम हुआ। हाफिज हमीद व उनकी टीम ने शबीने में पूरे कुरान का पाठ किया। आखिर में हजरत मोहम्मद (स.) की शान में सलाम व नाते शरीफ पेश की गई। कार्यक्रम में सुहेल अशरफ, मोहम्मद आमिर, सरवर जमाल, मोहम्मद अख्तर, रिजवान आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन



डीएम ने ईद के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर 16 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय निगरानी करेंगे। वहीं कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार की रात डीएम के साथ त्योहार और शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर बैठक की। मैन होल पर ढक्कन लगाने, खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें