गंगा के 84 घाटों में प्रमुख राजेंद्र प्रसाद घाट का नाम ही प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नाम पर पड़ा है। नौ जुलाई 1988 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने किया था।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम से पहचान पाने वाले कैंट बस अड्डे पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। यहां हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर आधुनिक डीलक्स शौचालय का निर्माण किया गया, जिसपर अब ताला लटका रहता है। बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त टेबल की सुविधा नहीं।
डिजिटल के दौर में यहां ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अपनी बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों के पीने के लिए साफ और आरओे के ठंडे पानी की व्यवस्था है ही नहीं। परिसर की सड़के खराब होने से यात्रियों के सफर की शुरुआत हिचकोले खाते हुए होती है। बारिश होने के बाद अक्सर यात्रियों को जल जमाव से आने जाने जाने में परेशानी होती है।