बीएचयू यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर की ओर से संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें तनाव प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। ऑनलाइन संबोधन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका है। इसके लिए कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना जैसी आपदा ने सभी क्षेत्रों पर प्रभाव डाला है।
इससे प्रभावित कार्यालय भी अछूते नही रहे हैं। कोरोना के जो दुष्परिणाम हैं वह विविध रूप से हमारे सामने रक्तबीज की तरह आ जाते हैं। बीएचयू के चांसलर जस्टिस गिरधर मालवीय ने कहा कि कोरोना काल में उत्पन्न समस्याओं पर यदि सही समय पर अंकुश नहीं लगाया जाता है तो कार्यालय प्रशासन में भी प्रतिकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो.आलोक चक्रवाल और एचआरडीसी निदेशक प्रो. प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। इस दौरान डॉ. संजीव सराफ, डॉ. रामकुमार दांगी, प्रो. संजय कुमार गुप्ता, डॉ. संजय कुमार तिवारी, प्रो. जेपी लाल, प्रो. ओएन. सिंह, प्रो. हीरालाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।