फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष शिक्षकों को शासन से आवंटित होंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 31277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद उन्हें जिलों में स्कूल आवंटित करने के लिए 26 से 28 अक्टूबर तक काउंसिलिंग की जा रही है। इसके बाद 29 से 30 अक्टूबर तक स्कूल आवंटन हो जाएगा। जिसके बाद 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक शिक्षकों को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसी के तहत काउंसिलिंग के दूसरे दिन सारनाथ स्थित डायट परिसर में 140 नव नियुक्त शिक्षकों ने अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती में नवनियुक्त शिक्षक सीधे विद्यालय भेजे जाएंगे। इससे उन्हें उपस्थिति दर्ज कराने ब्लाक संसाधन केंद्र नहीं आना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक विजय किरण आनंद ने इसके लिए बीएसए को निर्देशित किया है, जिसमें पुरुषों को विद्यालय का आवंटन शासन से होगा। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों को इस बार ऑनलाइन विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर एक साफ्टवेयर विकसित किया गया है। मेरिट के गुणांक के आधार पर नवनियुक्त महिला व दिव्यांग शिक्षकों को ऑनलाइन विकल्प भरने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि किसी शिक्षक ने विकल्प नहीं भरा तो उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें