फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आठ हजार आवेदन आए हैं। पिछले साल के मुकाबले आवेदनों की संख्या आधी है। छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 25 सितंबर तक भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। महाविद्यालय में सबसे अधिक मशक्कत एलएलबी, बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए है। एलएलबी की 320 सीटों पर दाखिले के लिए 2100 आवेदन पत्र आए हैं। एक सीट पर छह से अधिक अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए दावा किया है। बीए की 700 सीटों के लिए 19 सौ अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा है। बीकॉम की 480 सीटों पर 14 सौ, बीएसी बायो की दो सौ सीटों के लिए पांच सौ और मैथ की 267 सीटों पर 400 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। हरिश्चंद्र में प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की गति सुस्त है।
विज्ञापन

स्नातक सीटें
बीए 700
गणित 267
बायो 200
बीकॉम 480
एलएलबी320
स्नातकोतर
हिंदी 80
भूगोल 30
राज. विज्ञान 60
अंग्रेजी 60
मनोविज्ञान 40
बॉटनी 30
जूलॉजी 30
गणित 30
फिजिक्स 30
केमेस्ट्री 30
एमकॉम 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें