फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा सप्ताह में कार्यकर्ता प्लाजा डोनेशन के साथ ही पौधरोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के 70 वें जन्मदिवस को पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इसके तहत काशी क्षेत्र के सभी संगठनात्मक 16 जिलों में आगामी 14 से 20 सितंबर के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें दिव्यांगों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंगों का वितरण, चश्मा वितरण, रक्तदान, कोविड-19 से प्रभावित लोगों को प्लाज्मा डोनेशन, बूथ स्तर पर पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम होंगे। पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वेबिनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल कांफ्रेंस होंगी।
कोरोना काल में सेवा कार्यों के दस्तावेज संकलन की ई-बुक का 7 सितंबर से विमोचन होगा। साथ ही सभी विधान सभाओं में विधान सभा स्तर पर सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजकों के प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें