साक्षर इंडिया फाउंडेशन में सोमवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने कमजोर वर्ग से आने वाले सात प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं सम्मानित किया।
विषम परिस्थितियों में पढ़ाई से दूर होने के बाद संघर्ष कर फिर शिक्षा से जुड़ने वाली कृष्णा, गायत्री, सोनाली, रेशम, काजल, प्रिंस और साहिल का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बेहतर भविष्य के लिए करते उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें।
खोजवां के किरहिया जिवधीपुर स्थित संस्था में हुए कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वह अन्य क्षेत्रों से आने वाले प्रबुद्ध लोग भी शामिल थे। प्रो. अमित राय, प्रो. अभिजीत सिंह, प्रो. अरविंद पांडे आदि ने पूर्व मूख्यमंत्री व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय का अभिनंदन किया।
मीडिया से बातचीत में दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी-योगी के सान्निध्य में उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने जा रहा है। यूपी के लिए भाजपा ने कई योजनाएं बनाई हैं। कई योजनाएं लागू होने के बाद यूपी अब शीर्ष स्थान पा चुका है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि आज भारत विकसित राष्ट्र होने की और अग्रसर है। ऐसे में शिक्षक समुदाय से आने वाले लोग अगर अपना सामाजिक योगदान इस प्रकार से देंगे की कोशिश करेंगे तो 2047 में भारत अवश्य विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करेगा। इस मौके पर पंडित हरेंद्र उपाध्याय, ऋतुराज गिरी, पंडित बृजेश चंद पाठक, संस्था की सचिव डॉ. स्वाति एस मिश्रा काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह आदि उपस्थित थे।