काशी विश्वनाथ धाम के जीर्णोद्धार के आर्थिक प्रभाव का विश्लेषण का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया कि होटल मालिकों की आय में 65 फीसदी, दुकानदारों की आय में 47 फीसदी, ई-रिक्शा चालकों की आय में 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। टैक्सी ऑपरेटरों की आय में सबसे कम 20 फीसदी की वृद्धि आंकी गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर पूछे गए सवाल में तकरीबन 48.40 फीसदी श्रद्धालु सुगम-दर्शन से प्रभावित हैं। वहीं सावन के महीने में तकरीबन 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।
सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया कि सिर्फ टैक्सी चालकों को यह लगता है कि धाम के निर्माण का कोई विशेष प्रभाव नही पड़ा। हालांकि कुल 79 फीसदी लोग अपनी बढ़ी आय से संतुष्ट हैं। प्राचार्य ने बताया कि सर्वेक्षण में 160 लोगों से बातचीत की गई। जिसमें नाविक, होटल उद्यमी, टैक्सी चालक एवं ऑपरेटर, साड़ी व्यवसायी, पूजन समाग्री विक्रेता, गुलाबी मीनाकारी, शिल्प कारीगर, खाने-पीने के दुकानदार, रिक्शा चालक, ई- रिक्शा चालक और ऑटो चालकों के अलावा काशी आए पर्यटक शामिल हैं।