फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 20 से 30 रुपये प्रति यूनिट में चार्ज हो सकेंगे ई व्हीकल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के 20 स्थानों पर बनने हैं चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहर में बढ़ती ई-व्हीकल की संख्या को देखते हुए नगर निगम की जमीन पर ई-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। निजी कंपनी का चयन किया जा रहा है। पहले चरण में 20 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चार्जिंग स्टेशनों से 20 से 30 रुपये प्रति यूनिट वाहनों से चार्ज लिया जाएगा।
दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को चार्जिंग में काफी आसानी होगी। सबसे अधिक ई-रिक्शा और बाइक, स्कूटी वालों को राहत होगी। वहीं, बाहर से कार से आने वालों को भी होटल के सहारे नहीं रहना होगा। ग्रीन काशी, क्लीन काशी के तहत शहर को पर्यावरण की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। आरटीओ में हर साल 1000 से 1200 ई-वाहनों का पंजीकरण बढ़ रहा है। 2021 में 1797 ई-व्हीकल, वर्ष 2022 में 5908 और वर्ष 2023 में 6283 ई-व्हीकल और वर्ष 2024 में अक्तूबर तक 8976 वाहनों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन के लिए नगर निगम, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बीच पत्राचार जारी है। निजी कंपनी का चयन किया जा रहा है, जो चार्जिंग स्टेशन का संचालन करेगी। अनुमान है कि 20 से 30 रुपये प्रति यूनिट चार्जिंग शुल्क लिया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार 20 स्थानों का चयन किया गया है, जहां चार्जिंग स्टेशन बनाया जाना है।
विज्ञापन



ई-व्हीकल अनुदान के आवेदन पर आरटीओ में लंबा इंतजार
दोपहिया, तीन और चार पहिया वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। दोपहिया पर पांच, तीन पहिया पर 12 और चार पहिया वाहन खरीदने पर एक लाख रुपये तक का अनुदान मिल रहा है। आरटीओ कार्यालय में किए गए इन आवेदनों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। विभागीय कार्यवाही सुस्त होने के कारण वाहन स्वामियों को अनुदान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत प्रदेश सरकार अनुदान देती है। डीबीटी के माध्यम से खरीदारों के खाते में अनुदान की राशि भेजी जाती है। एआरटीओ के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की फाइल शासन को पोर्टल के माध्यम से भेजी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें