फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शराब के नशे में धुत युवकों ने भाजपा पार्षद और उनके बेटे के साथ की मारपीट

Sun, 10 Nov 2024 10:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के हैदराबाद गेट के पास पार्षद प्रतिनिधि की कार पर हाथ मारने का विरोध करना उसे भारी पड़ा। आरोप है कि कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उनकी पार्षद मां भी साथ मे थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट के समीप बियर ठेके के पास अपनी कार से नरिया की ओर जा रही पार्षद सुशीला देवी और उनके लड़के व पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल के साथ कुछ युवकों और दुकानदारों ने मारपीट कर लिया। मारपीट के बाद मौके पर स्थानीय लोगो के साथ भाजपा के कई पार्षद और राजीव पटेल के समर्थक जुट गए और हंगामा करने लगे।  मारपीट और हंगामा की सूचना पर कुछ देर बाद मौके पर चितईपुर थाने की पुलिस पहुची और सभी को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद के प्रतिनिधि राजीव पटेल का आरोप है कि एक युवक गाड़ी के आगे आकर हाथ मार रहा था। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। उसके बाद कुछ युवक और एक दुकानदार गाड़ी से खींच कर राजीव पटेल के साथ मारपीट करने लगे और उन्हें घायल कर दिया। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर भाजपा पार्षद के समर्थक और आसपास के इलाकों के पार्षद भी पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें