फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में यात्रियों का सफर होगा आसान, अगले महीने बेड़े में शामिल होंगी 50 सिटी ई-बसें

Thu, 27 Mar 2025 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 50 नई ई-बसें शामिल होंगी। वहीं अखरी और मढ़वा में भी चार्जिंग स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की राह सुगम बनाने के लिए वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 50 नई ई-बसें शामिल होंगी। नए सत्र यानी अगले महीने से यह बसें सिटी ट्रांसपोर्ट से जुड़ जाएंगी। शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-बस से लोग सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन


ई-बसों के आगमन से पहले कैंट स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। अखरी और मढ़वा में भी चार्जिंग स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। मिर्जामुराद में 50 ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन पहले से संचालित है।

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि 50 ई-बसें पहले से चल रही हैं और अब नई 50 बसें शामिल होंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इन बसों के आने से सिटी की डीजल बसों की संख्या कम होगी। 
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
सिटी ट्रांसपोर्ट एमडी परशुराम पांडेय ने बताया कि नए सत्र में नई- नई ई-बसें मिलनी है। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर से चल रही है। वहीं, शेल्टर के लिए नगर निगम स्थान चिह्नित कर रहा है। नई 50 ई-बसों के शहर में संचालन शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें