Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। वहीं अग्निवीरों के परिवारों की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए अब अग्निवीर में नॉमिनी के खाते की भी जानकारी देनी होगी।
अग्निवीर में अब नॉमिनी के खाते को भी लिया जाएगा। यह महत्वपूर्ण कदम है जो अग्निवीरों के परिवारों की सुरक्षा और भविष्य को सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इस जांच से ये सुनिश्चित किया जाएगा कि नॉमिनी के खाते में कोई समस्या नहीं है और अग्निवीर की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को सही तरीके से मुआवजा मिल सके। वह अपने परिवार को नॉमिनी बना सकते हैं। नॉमिनी बताते समय कई अन्य जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आर्मी पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर ही आवेदन करें। किसी का फोन आने पर हेल्पलाइन नंबर 7518900195 पर संपर्क कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी सही जानकारी दें, ताकि आगे चलकर परिजनों को परेशानी न हो। अगर किसी से कोई गलती भी हो जाती है, तो वह समय रहते कार्यालय में जानकारी देकर सही करा सकता है। युवाओं को मेडिकल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वह इस पर कम ध्यान देते हैं।