फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने रोकी रफ्तार: दो महीने में खराब हो गईं 20 ई-बसें, 5 वर्कशॉप में हैं खड़ी; यात्रियों की बढ़ी परेशानियां

Sat, 21 Sep 2024 09:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बारिश के कारण ई-बसों की रफ्तार थम गई है। दो महीने में 20 ई-बसें खराब हो गईं। वहीं पांच बसें वर्कशॉप में खड़ीं हैं। ऐसे में रूटों पर यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजालाा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का मौसम सिटी की ई-बसों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अचानक बसें बंद हो रहीं है या फिर स्टार्ट होने में समय लग रहा है। अगस्त से सितंबर अब तक 20 ई-बसें सिर्फ बारिश के पानी से खराब हुई हैं। वर्कशॉप में अभी भी पांच ई-बसें खड़ी हैं।

विज्ञापन


रूटों पर अचानक से ई-बसों की आवाजाही थमने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जा रही हैं। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेड़े में 50 ई-बसें संचालित होती हैं। कैंट-लंका, कैंट-सारनाथ, मिर्जामुराद-रोहनिया समेत अन्य रूटों पर संचालित ई-बसों में खामियां आ चुकी हैं। सिटी अधिकारियों ने बताया कि अचानक कुछ ही बसों में इस तरह की समस्याएं आ रही हैं। 

पानी वाले क्षेत्रों में इस तरह की समस्याएं आम है। हालांकि यात्रियों के लिए वैकल्पिक तौर पर दूसरी बसों का इंतजाम भी कराया जाता है। पानी में चलने के दौरान चार्जिंग और अचानक से स्टार्ट होने में दिक्कत आ रही है। मिर्जामुराद स्थित वर्कशाप में तुरंत इन बसों की रिपेयरिंग कराकर उन्हें सड़क पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


केस-एक
बुधवार को सारनाथ संग्रहालय के पास यात्रियों से भरी ई-बस स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने यात्रियों को बताया कि जलभराव के चलते ई-बसों में दिक्कत है। लिहाजा, यात्रियों को दूसरे साधन से अपने गंतव्य को जाना पड़ा।

केस-दो
10 दिन पहले बारिश के बीच कैंट-लंका बीएचयू मार्ग पर ई-बस अचानक से खराब हो गई। बस के स्टार्ट नहीं होने पर चालक-परिचालक को दूसरी बस से मैकेनिक को बुलवाना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बस से जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें