वाराणसी और पीडीडीयू नगर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 10 साल बाद इस रूट पर ई-बस सेवा शुरू हो रही है। जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा।
सितंबर 2014 से राजघाट पुल पर भारी वाहनों के रोक के चलते सिटी बस सेवा बाधित थी। 10 साल बाद वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ई-बस सेवा शुरू हो गई। बुधवार की सुबह 9 बजे बस सेवा का ट्रायल रन किया गया।
विज्ञापन
दोनों शहरों के बीच सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत होती है। वीसीटीएसएल अधिकारियों के अनुसार अभी ट्रायल रन किया जा रहा है। कैंट स्टेशन, सिटी स्टेशन, कज्जाकपुरा, राजघाट, पड़ाव, चंदासी होते हुए पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन तक बस आवाजाही करेगी। वाराणसी और पीडीडीयू नगर का किराया प्रति यात्री 30 रुपये निर्धारित है।