फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डंपर ने बाइक को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 16 Jun 2024 03:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मृतक माला-फूल सजावट का काम करता था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। पुलिस से सूचना मिलने पर छोटू के घर वाले वाराणसी के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में डंपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के क्षेत्र उगापुर गांव के समीप रविवार की सुबह वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ़्तार एक डंपर ने दूसरे डंपर से पास लेते समय एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


धक्का मारने वाले डंपर को चालक साहित ढकवा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला मय फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक आशीष ऊर्फ छोटू पुत्र राम कुमार (23) गांव डेढ़गांव रेवतीपुर (गाजीपुर) का रहने वाला था। वह अपने एक संबंधी बजरंगी मौर्या पुत्र अशोक के साथ वाराणसी देर शाम माला-फूल लेने आया था। रविवार सुबह अपने बाईक बजाज सीटी 100 से घर गाजीपुर जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही दोनों बाईक सवार उगापुर हाईवे के पास पहुंचे थे, इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बजरंगी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें