फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तकनीकी खराबी के चलते बाबतपुर में नहीं उतर सका विमान, फंसे केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय

Thu, 16 Nov 2023 12:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इंडिगो का 6ई-7741 विमान लखनऊ एयरपोर्ट से शाम 6.20 पर उड़ा। इस विमान में चंदौली के सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी सवार हुए। विमान को 7.20 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन विमान कुछ दूर जाते ही हवा में चक्कर काटने लगा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस का विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय समेत अन्य यात्री बुधवार की रात इंडिगो विमान में फंस गए। लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरे इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी आ गई और विमान बाबतपुर में उतर नहीं सका। हवा में चक्कर काटते विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। केंद्रीय मंत्री लखनऊ से सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

इंडिगो का 6ई-7741 विमान लखनऊ एयरपोर्ट से शाम 6.20 पर उड़ा। इस विमान में चंदौली के सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी सवार हुए। विमान को 7.20 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन विमान कुछ दूर जाते ही हवा में चक्कर काटने लगा। लगभग 20 मिनट तक हवा में विमान चक्कर काटता रहा और फिर पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और बाबतपुर एयरपोर्ट के बजाय लखनऊ में ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस दौरान विमान के यात्रियों को सड़क मार्ग और दूसरे विमान से गंतव्य को भेजा गया। यात्रियों में काफी आक्रोश भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें