जानकारी मिलते ही देहात कोतवाल अभय सिंह पहुंचे नीचे उतरने के लिए युवक को काफी मनाया पर वह कामयाब नहीं हुए। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह के साथ ही बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड के जवान पहुंच गए।
पूछताछ के दौरान जहां पुलिस युवक को विक्षिप्त बता रही है वहीं युवक ने अपना नाम नहीं बताया पर लालगंज क्षेत्र का निवासी होने की बात कही। युवक का कहना है कि उसने बिजली विभाग में लाखों का कार्य कराया था पर उसका भुगतान आज तक नहीं हो सका।
बिजली टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए पास पड़ोस के गांवो से भारी संख्या में लोग शिनाख्त के लिए उमड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक को टावर से उतारने में नाकामयाब रही।
उक्त बिजली टावर ओबरा- प्रयागराज ट्रांसमिशन का 220 केवी का टावर है। इस लाइन से जिले को विद्युतापूर्ति की जाती है। शुक्रवार की शाम से ही यह लाइन बंद थी। शनिवार की सुबह जब युवक टावर पर चढ़ गया तो उस लाइन को बाधित कर दिया गया। दूसरे सर्किट से जिले को बिजली दी जा रही है। प्रशासन जब उस युवक को टावर से उतार लेगा तो उसके बाद ही लाइन चालू की जाएगी।
- वृजेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता (विद्युत प्रेषण खंड)