फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंचा रेलकर्मी, मिली ये सजा

Thu, 07 Jun 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करना एक रेल कर्मचारी को महंगा पड़ा। यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दे दिए।

इस कार्रवाई को लेकर विभाग में जबरदस्त चर्चा रही। गुरुवार की शाम रिजर्वेशन सुपरवाइजर रवि शंकर वर्मा शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंच गया। इस दौरान वह न केवल सहयोगियों बल्कि यात्रियों से भी कई बार उलझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर,  कुछ यात्री स्टेशन निदेशक के कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंच गए। वहीं फोन से भी उनको कर्मचारी के नशे में होने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे निदेशक को कर्मचारी नशे में धुत मिला। उसका मेडिकल कराने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें