फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए PM मोदी ने मरीजों से जानी सुविधाओं की हकीकत

Thu, 07 Jun 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानी। नमो ऐप की सहायता से उन्होंने देश भर में घुटना प्रत्यारोपण और हृदय रोग के मरीजों से बात की और उपकरणों के दामों में की गई कमी की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन


इधर, वाराणसी के  एनआईसी में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग का मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल में मरीजों के लिए लाइव प्रसारण कराया गया।  गुरुवार सुबह नौ से 10.30 बजे तक चली कांफ्रेंसिंग में पीएम का सबसे ज्यादा जोर जन औषधि केंद्रों से दवाओं की खरीददारी और आयुष्मान भारत के बारे में रहा।

इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बीएचयू और कुछ निजी अस्पतालों में घुटना प्रत्यारोपण और हृदय रोग के लिए कम दाम पर स्टंट लगवाने वाले छह मरीजों को भी एनआईसी में बैठवाया था।
विज्ञापन


 डेढ़ घंटे की बातचीत में बनारस में बैठे किसी मरीज से पीएम ने बात तो नहीं की लेकिन उन्होंने लोगों को जन औषधि केंद्र और आयुष्मान भारत का लाभ लेने को कहा।

इस दौरान डीएम योगेश्वर राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस बीच बीएचयू में भी टीवी स्क्रीन लगवाया जाना था लेकिन मरीजों के लिए ओपीडी हाल में स्क्रीन नहीं लगाया जा सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें