फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का तस्कर अरेस्ट, नगालैंड में दर्ज था मुकदमा

Sun, 10 Mar 2024 07:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi Crime: रामानंद जीआरपी थाना दीमापुर से वांछित है और वाराणसी के आसपास छिपकर रह रहा है। इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पता लगा कि रामानंद छावनी क्षेत्र में किसी परिचित से मिलने आया है। उसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड में दर्ज मुकदमे में वांछित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक तस्कर को छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई की कार्रवाई में पकड़े गए तस्कर की पहचान गाजीपुर जिले के जमानिया थाना के फुल्ली सोनहरिया गांव निवासी रामानंद यादव के रूप में हुई है। उसके पास से दो मोबाइल, 500 रुपये, एक डेबिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया गया है। नगालैंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रामानंद को अपने साथ ले जाएगी।

एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नगालैंड की पुलिस से सूचना मिली थी। बताया गया था कि रामानंद जीआरपी थाना दीमापुर से वांछित है और वाराणसी के आसपास छिपकर रह रहा है। इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पता लगा कि रामानंद छावनी क्षेत्र में किसी परिचित से मिलने आया है। उसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

नगालैंड में नौकरी के दौरान तस्करों से हुआ संपर्क

विज्ञापन

रामानंद ने पूछताछ में बताया कि वह नगालैंड में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसी दौरान उसका संपर्क मादक पदार्थों के स्थानीय तस्करों के साथ ही नेपाल के भी तस्करों से हो गया। वह नेपाल और देश के अन्य इलाकों से मादक पदार्थ लाकर अपने गिरोह के तस्करों के साथ नगालैंड में बेचने लगा। 2014 में पांच किलोग्राम डोडा के साथ वह बिहार के गया जिले के बारा चट्टी थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया। 

एक मार्च 2024 को उसके गिरोह के दो महिला तस्करों को मादक पदार्थों के साथ नागालैंड पुलिस ने पकड़ा था। दोनों महिलाएं नेपाल और नगालैंड की रहने वाली थीं। इसके बाद वह नगालैंड से भाग आया था और छिपकर रह रहा था। एडिशनल एसपी ने बताया कि रामानंद को कैंट थाने की पुलिस को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें