उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा ने शुक्रवार को वाराणसी कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया व निर्माण कार्यों का हाल जाना। कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना का स्टेशन बनेगा। रोपवे के टेंडर की तिथि अब 30 अगस्त है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीसरे द्वार का निर्माण हो रहा है। प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच को विकसित किया जा रहा है। प्लेर्टफॉर्म का विकास करने के साथ-साथ इसको चौड़ा किया जाएगा। बताया कि काशी स्टेशन पर चार एकड़ भूमि पर यात्री सुविधाओं का विकास होना है। यहां दो और प्लेर्टफॉर्म बनेंगे।